दरभंगा को कब मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन?

दरभंगा: बिहार-झारखंड को जोड़नेवाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 27 जून को हो जाएगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ये ट्रेन पटना से हटिया के बीच चलेगी। इसका ट्रायल भी पूरा हो चुका है। दरभंगा को एयरपोर्ट मिलने के बाद वहां के लोगों का सपना अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर है। उनकी मांग है कि ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन दरभंगा जंक्शन से भी चले।

दरभंगा को कब मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन?
दरभंगा को कब मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन?

एयरपोर्ट, एम्स के बाद वंदे भारत की ख्वाहिश

अगर, दरभंगा से तेजस और वंदे भारत जैसी सेमी-स्पीड ट्रेनें चलेंगी तो इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। कारोबार को भी विस्तार मिलेगा। लोगों की मांग है कि दरभंगा से भी वंदे भारत, तेजस और राजधानी जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेनें चलाई जानी चाहिए। अब तो यहां एम्स भी प्रस्तावित है। इसलिए कनेक्टिविटी काफी जरूरी है। हालांकि अब तक रेलवे की ओर से दरभंगा से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर कोई प्रस्ताव सामने नहीं आया है।

फिलहाल दरभंगा से कोई सेमी हाई स्पीड ट्रेन नहीं

दिल्ली से दरभंगा के बीच रेल यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। इसके बावजूद दरभंगा से केवल बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी, क्लोन स्पेशल और गरीब रथ सप्ताह में दो बार चलती है। दिल्ली से दरभंगा के लिए कोई सेमी हाई स्पीड ट्रेन फिलहाल नहीं है। इसलिए वंदे भारत को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। इन सबके बीच दरभंगा एयरपोर्ट लगातार सफलता के नए कीर्तिमान बना रहा है। हालांकि किराया इतना ज्यादा हो जा रहा है कि कई बार धर्मसंकट पैदा हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *